जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा.





  अंबेडकर नगर घाघरा नदी के बढ़ते हुए  जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर घाघरा नदी का उफान शुरू हो चुका है। अयोध्या में स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार आज सुबह 12 बजे घाघरा का जलस्तर 92.360 मापा गया जो खतरे के निशान से लगभग 1.346 सेमी ऊपर है।
सम्भावित बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है। टाण्डा उप जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित गाँव का चिन्हीकरण किया जा चुका है और आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों व पशुओं को बचाने के लिए नाव की भी व्यवस्था की गई है। श्री सिंह के अनुसार बाढ़ राहत चौकियों के स्थानों का भी चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चलेंकि पूर्व वर्षों में आने वाली बाढ़ों से टाण्डा व आलापुर तहसील के कई गांव प्रभावित होते रहे हैं और अब संभावित बाढ़ से उन्हीं गाँव के लोग भयभीत हैं। एक जानकारी के अनुसार कई ग्रामीणों ने अपना ठिकाना बदल भी लिया है।
बहरहाल घाघरा नदी के बढ़ते रुख को भांप कर जहां प्रशासन ने राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तैय्यारियाँ शुरू कर दिया है वहीं संभावित बाढ़ पीड़ितों में भय नज़र आ रहा है। फिलहाल घाघरा नदी खतरे के निशान से मात्र 1.346 सेमी ऊपर चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने