सीढ़ियों से गिरी बृद्धा और मारपीट का आरोपी बना दिया पड़ोसियों को




गणेश मौर्य
 अम्बेडकरनगर -  सम्मनपुर थाना क्षेत् के  हजपुरा गांव में पुरानी रंजिश के कारण सीढी से गिरकर घायल हुई वृद्धा महिला को थाने मे पेशकर विरोधियों को मारने-पीटने के मामले में फर्जी तरीके से फसा दिया फंसाने
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा गांव में नजमुल हसन व मोहम्मद सैफ का घर अगल-बगल स्थित है। घर के सामने आबादी के मामले को लेकर कई बार दोनो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल हुआ बीते दो वर्षों से बना रहा। इस बीच 1 जुलाई को नजमुल की बृद्ध मां शेहरूल बानो घर के सामने बनी सीढी पर फिसलकर गिर गई। बृद्धा की आंख में जख्म हो गया। गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरने के दूसरे दिन  घायल हुई बृद्धा को नजमुल ने थाने में पेश कराकर अपने विरोधियों के ऊपर पत्थर मारकर घायल करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज  करा दिया। सम्मनपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज  होने के बाद नजमुल के विरोधी मोहम्मद सैफ को पकडने के लिए कई बार दबिश भी डाला। परिवार का कहना है कि पुलिसवालों ने जीना हराम कर दिया उधर हजपुरा गांव के सैकडों लोगो ने गांव मे पंचायत करके पुलिसिया कार्रवाई को लेकर गुस्सा जताया है। गांव के ही लल्लू, शराफत हुसैन,शमशाद हुसैन,कदीर हसन आदि लोगो ने घायल बृद्धा को सीढी से फिसलकर घायल होने का दावा किया है। गांव वालो के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश जमीन के मामले को लेकर चल रही है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को सबक सिखाने के लिये थाना पुलिस की मदद से हैरान परेशान करके उत्पीडन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने