पान खाकर ऑफिस में काम कर रहे बिजली बाबू योगी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां



गणेश मौर्य
 अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अफसर अब पान गुटखा खाकर दफ्तर में नहीं आ सकेंगे। लेकिन अकबरपुर विद्युत विभाग के विजेंद्र बाबू बड़े चाव से पान खाते नजर आए उधर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश  दिया है कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में अफसर पान-गुटखा खा कर ना आएं। गुटखा पान खाकर बैठने वालों की खैर नहीं सुबह के 11:00 बजे लोग अपनी विद्युत बिल को जमा करने के लिए लाइन कतार में खड़े थे लेकिन बाबू नजर नहीं  लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे बाबू जल्दी आ जाए दफ्तर में  12:00 बजे के करीब बाबू अपने दफ्तर में जब बैठे तो मुंह के अंदर पान भरा हुआ था बड़े ही चाव से पान को खाए जा रहे थे जब इस पर पत्रकार की नजर पड़ी तो बृजेश बाबू से पूछा गया कि  मुख्यमंत्री  के सख्त  आदेश के बावजूद भी आप दफ्तर में बैठ कर पान खा रहे हैं पत्रकार पूछता रहा बिजली बिलिंग बाबू बिजेंद्र के पास इस सवाल का जवाब नहीं था ना तो इन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी कैमरा बंद होने के बाद जनाब के बोल सुनिए क्या बुरा किया पान खाना गुनाह है आप पत्रकारों को जो करना हो कर लो

Comments