अम्बेडकर नगर-अकबरपुर में सरे राह युवक ने खुद पे पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग
गणेश मौर्य
अंबेडकर नगर अकबरपुर कोतवाली इलाके में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुका था। रात के करीब 10:00 बजे अमित सक्सेना ने गांधी आश्रम ओवर ब्रिज के पास खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा दी जब तक लोगों ने बचाने का प्रयास किया तब तक वह जल चुका था स्थानीय निवासी सतीश मिश्रा ने 100 नंबर और कोतवाल को सूचना दी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर कोतवाल ने पहुंचकर जब पूछताछ की तो उसकी ID से पहचान अमित सक्सेना निवासी गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई फिलहाल आत्मदाह का कारण पता नहीं चल पाया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Comments
Post a Comment