ईद से पहले दो बम धमाके, 15 लोगों की मौत


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के परचिनार में शुक्रवार दोपहर एक के बाद एक हुए दो बड़े धमाकों में 18 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, विस्फोट तुल अड्डा इलाके में हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को कवर कर लिया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ये धमाका क्वेटा में हुए कार धमाके के कुछ ही घंटे बाद हुआ है।

पेशावर के शहर परचिनार में धमाका शुक्रवार को पाकिस्तान में दूसरा बड़ा हमला है। शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की क्वेटा सिटी में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें छह पुलिसकर्मी हैं। धमाके में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अहसान महबूब के ऑफिस के पास हुआ।
पुलिस की ओर से आए बयान के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर आईजीपी कार्यालय की ओर विस्फोटकों से भरी कार लेकर बढ़ रहा था। जब उसे जांच चौकी पर रोका गया, तो कार को विस्फोट हो गया। हमला इतना जोरदार था कि इस हमले में मौके पर मौजूद कई कारें और बाइक तक जलकर खाक हो गईं। इस हमले के कुछ घंटे बाद दोपहर को परचिनार में दो बड़े धमाके हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने