ऐसा देश जहां पारा पहुँचता है -50 डिग्री ,जहां 6 महीने रहता है अंधेरा

मॉस्को।भारत में अब ठंड का मौसम खत्म हो चुका है,लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं,जहां पर अभी भी कड़ाके की ठंड है। ऐसी ही एक जगह साइबेरिया का नोरिल्स्क है,जिसे ठंड की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। सामान्य दिनों में यहां का टेम्परेचर जहां-10 डिग्री रहता है,वहीं भयानक सर्दी में घटकर माइनस 55 डिग्री तक पहुंच जाता है।दो महीने तक रहता है अंधेरा...
 
आपको जानकर हैरानी होगी,लेकिन बता दें कि नोरिल्स्क में भयानक सर्दी के दौरान करीब दो महीने बिल्कुल घना अंधेरा रहता है,जिसकी वजह से लोगों को ज्यादातर समय घरों में रहना पड़ता है। नोरिल्स्क आर्कटिक सर्कल से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है। साल के 365 दिन में से यहां 280 दिन सर्दियों के होते हैं। इनमें करीब 130 दिन यहां बर्फबारी होती है। इतने एक्स्ट्रीम हालात की वजह से यहां लोग अलग तरह की जिंदगी जीने को मजबूर रहते हैं। दूसरे शहरों की तरह यहां सोशल एक्टिविटी नहीं होती और कई कार्यक्रम इनडोर ही आयोजित किए जाते हैं। इसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर भी माना जाता है।
 
कई लोग डिप्रेशन के भी हो जाते हैं शिकार
 
माइनस टेम्परेचर के बीच जिंदगी जी रहे कई लोग नर्वसनेस,डिप्रेशन सहित कई और डिसऑर्डर के शिकार भी हो जाते हैं। इस शहर की आबादी करीब 1 लाख 70 हजार है। दिलचस्प रूप से इस शहर को धनी भी कहा जाता है। यहां निकेल,कॉपर,पैलेडियम जैसी धातुएं काफी मात्रा में पड़ी हैं।
 
फोटोग्राफर ने दिखाई LIFE
 
रशियन फोटोग्राफर ने शहर की लाइफ दिखाने के लिए वहां कुछ हफ्ते बिताया। फोटोग्राफर एलेना चेर्निसोवा ने अपने प्रोजेक्ट'डेज ऑफ नाइट-नाइट्स ऑफ डे'के लिए ये फोटोज क्लिक की,जो वायरल हो रही हैं। उनकी फोटोज इस बात की ओर भी इशारा करती है कि बेहद खराब मौसम के बावजूद कई लोग नॉर्मल जैसी जिंदगी जीने की कोशिश भी करते हैं। जैसे फोटोज में कुछ लोगों को सनबाथ लेते,पिकनिक मनाते और पार्टी करते ठीक उसी तरह देखा जा सकता है,जैसे बाकी दुनिया के किसी हिस्से में।

Comments

Popular posts from this blog

जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में ऑनलाइन होंगे आवेदन

ऐसा पत्रकार जिससे आपको भी घृणा हो जाए, चाय वाले से मांगी 25 हजार की चौथ

*नगर निगम की लापरवाही से दिनभर जलती रहीं लाइटें,कैमरे में कैद लापरवाही की देखें वीडियो