वो मर्द नही जो डर जाए-मरियम

पाकिस्तान की सियासत में बवाल मचाने वाले पनामागेट स्कैंडल की जांच रिपोर्ट आने के एक दिन पहले नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने अपोजिशन को चैलेंज दिया। अपोजिशन नवाज शरीफ का इस्तीफा मांग रहा है। इसके पहले मरियम ने रविवार को ट्वीट कर कहा- वो मर्द नहीं जो डर जाए। बता दें कि पनामागेट मामले में खुलासा हुआ था कि नवाज फैमिली की दूसरे देशों में कई कंपनिया हैं। भारत के कई लोगों के नाम भी पनामा पेपर्स लीक में सामने आए थे। 
नवाज शरीफ और उनकी फैमिली पर आरोप हैं कि उन्होंने दूसरे देशों में कई कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई।
ये विवाद पिछले साल शुरू हुआ था। अपोजिशन के दबाव के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने अपोजिशन की अपील के बाद मामले की जांच के लिए एक ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई। इस टीम की रिपोर्ट 10 जुलाई यानी सोमवार को आने वाली है।
रिपोर्ट आने के पहले ही इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ नवाज शरीफ का इस्तीफा मांग रही है। इमरान ने रविवार को एक बयान में कहा था कि नवाज और उनकी फैमिली का अगला ठिकाना लाहौर की जेल होगा।
 JIT नवाज, उनके बेटे हुसैन और बेटी मरियम से पूछताछ कर चुकी है। 
ट्वीट में मरियम ने कहा- वो मर्द नहीं जो डर जाए। इसके बाद एक और ट्वीट किया। कहा- अगर आप सियासी जंग की बात करे तो पीएमएलएन (नवाज की पार्टी) से बेहतर इन हालातों में और कोई नहीं लड़ सकता। 
पाकिस्तान के टीवी चैनल एआरवाय की एक रिपोर्ट में कहा गया- JIT की रिपोर्ट में नवाज और उनकी फैमिली पर कुछ तो आरोप लगाए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान की सियासत में तूफान उठेगा। इमरान खान या जरदारी की पार्टी को इसका फायदा होगा लेकिन मुल्क के तौर पर पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है।
इमरान ने तो पिछले दिनों ये तक कह दिया था कि JIT की रिपोर्ट के बाद नवाज फैमिली विदेश भाग सकती है।
दूसरी ओर, नवाज की पार्टी ने कहा था कि अगर कतर के शहजादे के बयान इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किए जाते तो वो इस रिपोर्ट को नहीं मानेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई