गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान ये है ये है गौरा चौराहा पुलिस की दास्तां
बलरामपुर : गौरा चौराहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने एसओ को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। गत शनिवार की रात उक्त थाना क्षेत्र में दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए घर से बाहर निकली गर्भवती महिला को इसी थाना क्षेत्र के दो लोग गन्ने के खेत में खींचने लगे। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पीडिता ने इसकी नामजद तहरीर थाने में दी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनमें से एक आरोपी को पकड़ कर तो लाई लेकिन बाद में उसका चालान शांतिभंग में कर दिया। सोमवार को मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। एसपी अभिषेक सिंह नेबताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। गौरा एसएचओ को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।रिपोर्टर।इकबाल खान

Comments
Post a Comment