विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आतंकवाद का पुतला दहन किया और ज्ञापन दिया
इकबाल खान
बलरामपुर। विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के जत्थों पर जानलेवा हमला करने वाले आतंकवादियों का पुतला फूंक करके विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा गया।
मिली सूचना के अनुसार वीर विनय चैराहे पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आतंकवाद का कड़ा विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया और ज्ञापन सीओ बलरामपुर को सौंपा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थों पर हमला करने का लेकर विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर ने कड़ा विरोध किया। जिसको लेकर आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी भी किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, रूपेश मिश्रा, नगर पालिका के भावी प्रत्याशी के रूप में महेश कुमार शुक्ला उर्फ बच्चा शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment