वनमाफियाओ से सांठगांठ कर वेश कीमती पेड़ो का अवैध कटान कराकर भारत से नेपाल के आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी
ं
बलरामपुर।भाभंर रेंज के रेहरा और बेलभरिया बीट के जंगलों से वनकर्मियों के ही द्वारा वनमाफियाओ से सांठगांठ कर वेश कीमती पेड़ो का अवैध कटान कराकर भारत नेपाल सीमा पर बसे भारतीय गांव परसरामपुर मे लकडिय़ों को इकटठा कर मोटी रकम वसूल कर नेपाली वनमाफियाओ के हवाले कर दिया जाता है और कुछ ही पलो मे यह लकड़ियाँ चन्द कदम का फासला तय कर पड़ोसी देश नेपाल के आरा मशीनों पर पहुंच जाती हैं । उसके बाद इन बोटो का मनचाहे आकार मे चिरान कर जरुरतमंदो के हाथ महंगे दामो पर बेंच दिया जाता है यह कारनामा एक दिन का नही है बल्कि यहां के वनमाफियाओ का यही मुख्य पेशा है । इसी के चलते जंगल से सटे गांवों के गरीब लोग चन्द रुपयो के लालच मे इनके लिए गैर कानूनी रुप से लेबर का काम करते हुए इन्हें गुप्त सूचना भी देते रहते है । परसरामपुर गांव मे रखी इन लकडियों के बारे मे ग्रामीणो ने बताया कि अभी मौका पाते ही इन बोटो को पलक झपकते नेपाल पहुंचा दिया जायेगा । यह खेल हमेशा चलता रहता है ।
यहां कोई बड़ा अधिकारी जांच करने नही आता । बाकी जिलास्तर के सभी अधिकारी आपस मे मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे है । और तो और जंगल के अन्दर मौजूद एस.एस.बी के जवान भी इन वनमाफियाओ के हाथ बिके हुए है एस.एस.बी. के द्वारा भी कोई एक्शन नही लिया जाता जबकि सीमा सुरक्षा के लिए ही यह जवान यहाँ मौजूद है । कुल मिलाकर अगर यह कहा जाय कि भांभर रेंज के जंगलों मे वेशकीमती इन लकड़ियों का अवैध कटान कराने मे वनकर्मी और एस.एस.बी. दोनों लिप्त है तो कोई गलत नही होगा । बसपा , सपा , और अब 14 बर्ष का वनवास काटने के बाद सत्ता मे आई भाजपा के लोग अगर ईमानदारी से सरकार चलायेंगे तो सत्ता का कौन सा सुख उन्हें मिल पायेगा । सत्ता का सुख मिलने का अर्थ है अनलिमिटेड कमाई का होना । भाजपा का यह नारा कि न गुण्डाराज , न भ्रष्टाचार , केवल और केवल चुनाव के लिए ही था । चुनाव बाद तो भाजपा का नारा है कि सबका साथ , सबका विकास । तो फिर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का विकास भी तो होना चाहिए ।रिपोर्टर।इकबाल खान


Comments
Post a Comment