कृषि निवेश के लिए आयी रकम को पीड़ित किसानों को न वितरित करने पर आठ लेखपाल निलंबित



बलरामपुर : कृषि निवेश के लिए आयी रकम कृषि निवेश के लिए आयी रकम को पीड़ित किसानों को न वितरित कराने को पीड़ित किसानों को न वितरित कराने वाले आठ लेखपालों को उप जिलाधिकारी आर वी राम ने निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित लेखपालों को तहसील से संबद्ध कर दिया गया है।एसडीएम ने बताया कितहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरण के लिए 7.62 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। किसानों के खातों में रकम भेजने के लिए उनके बैंक खाते तथा आइएफसी कोड एक सप्ताह के भीतर संबंधित पटल पर उपलब्ध कराने का निर्देश लेखपालों को दिया गया था, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कुछ लेखपालों ने उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते लेखपाल राजेंद्र कुमार, रामनिवास वर्मा, मदन गोपाल श्रीवास्तव, राम निवास शर्मा, कृष्णदेव गुप्त,
ओमप्रकाश, रामदेव तथा रमेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि कुछ और लेखपाल भी शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं जिनके खिलाफ अगले कुछ दिनों में कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्टर।इकबाल खान

Comments