अभी अभी: ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंका, मीडिया को कवरेज से रोक रही है पुलिस


अमन पठान
अमेठी। अमेठी की मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया। इससे ईदगाह में नमाज नही हो सकी और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया है।
केयर ऑफ़ मीडिया को यह तस्वीरें गांव के एक व्यक्ति द्वारा भेजी गईं हैं और मिली जानकारी के मुताबिक ईद की नमाज को लेकर कल ईदगाह की साफ सफाई की गई थी। आज सुबह ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पहुंचे लोगों ने ईदगाह में सूअर का काट सिर रखा देखा तो उनका खून खौल गया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ईदगाह से सिर हटवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को तब तक रुकने के लिए कहा जब तक मीडिया नही आ जाती है। पुलिस ने गांव के बाहर ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया। ताकि मामला ज्यादा तूल न पकडे। वही अमेठी एसपी पूनम ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई