अमेठी: अफसरों ने खुद की ईदगाह सफाई और मुसलमानों ने दिखाई समझदारी, देखें वीडियो



अमन पठान
अमेठी: मुसाफिरखाना तहसील के गाँव बदलगढ़ में ईद की नमाज से पहले अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया था. हालत तनावपूर्ण हुए लेकिन मुसलमानों की समझदारी की वजह से अराजकतत्वों की दंगा भड़काने की साजिश नाकाम को गई. इस घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे, पुलिस को गुस्साए लोगों के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ा और अफसरों को खुद ईदगाह की सफाई करनी पड़ी.

बताते चलें कि आज सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो वहां सूअर का कटा हुआ सिर मिला. जिससे लोगों में आक्रोश पनप उठा. दर्जन भर गाँव के लोग मौके पर पहुँच गए. पुलिस को आक्रोशित लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. आला अधिकारियों के ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद हालत सामान्य हुए. करीब 11 बजे ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई.

गौरतलब हो कि मामला तूल न पकड़ ले इसी को लेकर पुलिस ने गाँव में मीडिया कर्मियों पर पाबन्दी लगा दी, लेकिन ग्रामीणों की जिद पर मीडिया ने गाँव में प्रवेश कर मामले को कवर किया. इस वारदात को लेकर केयर ऑफ़ मीडिया संवाददाता ने ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अमन के दुश्मनों ने नफरत की आग लगाने का प्रयास किया था. ईदगाह में सूअर का कटा सिर देखकर गुस्सा तो आया था, लेकिन अब इसको लेकर किसी समुदाय विशेष से लड़ना नफरत को बढ़ावा देना होगा और किस्से लड़ेंगे. सब अपने हैं. अराजकतत्वों की गलती को सजा किसी बेकुसूर को नही मिलनी चाहिए.


वहीँ ईदगाह के इमाम साहब ने पैगम्बर ए इस्लाम का हवाला देते हुए बताया कि इस्लाम प्रेम का संदेश देने वाला मजहब है. नफरत पसंद लोग इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं. आज यहाँ के मुसलमानों ने इस्लाम की मोहब्बत को साबित करके दिखा दिया है. फ़िलहाल गाँव में पुलिस बल तैनात है.

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने