ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को एक समुदाय के लोगों ने पीटा, पुलिस ने पीड़ित को किया गिरफ्तार
अमन पठान
अमेठी। जिले में एक दिन में दो बड़ी वारदातों ने शासन प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है।
मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने सूअर का कटा सिर फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो वहीं पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानीपुर में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक भीखमपुर निवासी रकीब ज्ञानीपुर से ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक समुदाय के लोगों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर क्या था भीड़तंत्र सक्रिय हो गया और एक समुदाय के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रकीब को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना मुनासिफ नही समझा। पुलिस की इस पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बनी हुई है।

Comments
Post a Comment