इस अस्पताल में मौत बांट रहे हैं धरती के भगवान, मरीज़ को चढ़ा दी ग्लूकोज़ की एक्स्पायर बॉटल
अमेठी। योगी राज में यहां अस्पताल के अंदर मरीजों को ज़िंदगी के बदले मौत बांटने का काम हो रहा। जी हाँ, ये हम नहीं कह रहे कैमरे में कैद हुई ग्लूकोज़ की वो बॉटल बोल रही है जो एक्स्पायर है और फिर मरीज़ को मर्ज़ से नजात देने के लिए चढ़ाई जा रही है।
आगे पढ़े क्या है पूरा मामला
इलाज के बदले मौत का ये मामला दरअसल अमेठी जिला के सरकारी अस्पताल का है। यहां कुछ मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया था। इस दौरान मरीजों को ग्लूकोज की वो बोतलें लगाई गई थी, जिसकी एक्सपायर डेट अप्रैल 2017 थी। डॉक्टर भी इतने बेखबर कि उन्होंने एक्सपायर डेट देखें बिना ही ड्रिप चढ़ा दी। इसका पता उन्हें तब चला जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों की नजर बोतल पर पड़ी । उन्होंने इसके बारे में वहां के डॉक्टरों को बताया तो उन्होंने उल्टा परिजनों को अस्पताल से निकाल देने की धमकी दी। जब परिजनों को कुछ नहीं सूझा तो जिले के बड़े आला आधिकरियों को सूचना दी, तो मौके पर पहुँचे जिला मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने बोतल को तुरंत कब्जे में लिया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने दी थी सुधरने की हिदायत
आपको बता दें कि यहां अस्पताल में बरती जा रही घोर लापरवाही के मामले में कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा ने इसकी शिकायत कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी थी। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सुधरने की नसीहत भी दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी वो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
सीएओ बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई
वहीं इस मामले में जब सीएमओ से बात गई तो उन्होंने कहा की सूचना मिली है कि जिला अस्पताल में एक्सपायर डेट होने के बावजूद भी ग्लूकोज मरीजों को चढ़ाया जा रहा था। जाँच कराया जा रहा है जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment