बस्ती-लटक रहे बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता



अमर जीत यादव                
बस्ती:कुदरहा विकास क्षेत्र के कडसरी गांव के उत्तर दिशा में विद्युत तार महज पाँच फिट की ऊचाई पर लटक रहा है। इसके कारण कभी भी बडी दुर्घटना घटित हो सकता है। लेकिन विद्युत विभाग मौन है। लटक रहे हाई टेंशन सप्लाई के इस तार से पूर्व मे भी घटनाएं घटित हो चुकी है। बगल खेत में काम कर रही कडसरी गांव की कुशलावती ने बताया कि पिछली ठंडक में वह गन्ने पत्ती लेकर गुजर रही थी। गलती से तार में पत्ती टच होते ही वह झटक उठी थोडी देर बाद उन्हें होश आया।

कडसरी के ही राम सुभाऊ को भी लग चुके है झटके।साइकिल से आते वक्त रात में तार सिर से टच हो गया वह साईकिल सहित गिर पडे पीछे आ रहे दूसरे साइकिल चालक द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और तत्काल अस्पताल ले गये ।गांव के आलोक तिवारी, गुड्डू, मुनिरका, शंकर यादव घनश्याम शम्भू, श्रवण, चन्द्रशेखर आदि का कहना है कि इसकी शिकायत जेई से की गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई।यदि विभाग द्वारा व्यवस्था नहीं की गयी तो कुछ दिन बाद नीचे लगे गन्ने की पत्ती तार में टच होने पर करंट उतने का खतरा बना रहेगा। गर्मी के दिनो में आग भी लग सकता।

अवर अभियंता जितेन्द्र मौर्य ने बताया कि पोल के अभाव में नहीं लग पा रहा है

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए