सन्तकबीर नगर-बारिश के अलर्ट से दहशत, माध्यमिक तक के स्कूल बन्द करे प्रशासन: संजय द्विवेदी
अमर जीत यादव
बस्ती/संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने मंडलायुक्त से मांग की है कि बारिश के अलर्ट के चलते 12 वीं कक्षा तक के स्कूल 11 व 12 जुलाई तक बंद किये जाय।
द्विवेदी ने इस आशय का पत्र मंडलायुक्त व संयुक्त शिक्षा निदेशक को लिखा है।द्विवेदी ने कहा है कि पिछले 3 दिनों से मुसलाधार बारिश हो रही है। आवागमन हेतु मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध है।जिसके चलते स्कूलों के कैंपस में पानी भरा हुआ है।
अधिकांश विद्यालयों के भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। उससे पानी टपक रहा है। तमाम स्कूलों के छ्त से पानी टपक रहा है।और कमरे विद्यार्थियों के बैठने लायक भी नहीं रह गए हैं। शिक्षक व विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर माध्यमिक तक के विद्यालय 11 व 12 जुलाई तक के लिए बंद किए जाए।

Comments
Post a Comment