बस्ती-बाढ़ के पानी से पिपरपातीऔर पारा के स्परों पर दबाव बनाना शुरू किया
अमर जीत यादव
बस्ती:लगातार बरसात होने ने से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर 92.370 पहुंच गया है । जो खतरे के निशान 92.730 से नीचे है । बाढ़ का पानी पिपरपाती व पारा के स्परो पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है । बाढ़ खण्ड के अधिकारी लगातार जलस्तर के दबाव पर निगरानी रखकर कार्य कर रहे है ।
केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर 92.370 पर पहुंच गया है । नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।पिपरपाती में स्परों पर कटान को रोकने लिए बोल्डर लगातार पहुंचना शुरु हो गया है । कटान से निपटने के लिए दुबौलिया से बोल्डर मंगवाया जा रहा है । जेई खलील अहमद ने बताया कि अभी बाढ़ के पानी से स्थित ठीक है । कटान को रोकने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है ।
_____
रिंग बाध उमरिया के पास पहुंचा बाढ़ का पानी
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग बाध उमरिया के पास शाम को बाढ़ का पानी पहुंचना शुरु हो गया है ।
मोजपुर से लेकर किशुनपुर तक 14 गांवों को बचाने के लिए रिंग बाध का निर्माण किया गया था । बरसात से रिंग बाध पर रेनकट हो गया है । बाढ़ का पानी रिंग बाध के किनारे पहुंचने से लोगों का कहना है कि नदी का पानी तेजी से फैल रहा है । नदी का जलस्तर एेसे ही बढ़ा तो परवल की फसल में पानी घुसना शुरु हो जायेगा ।
------
पारा के पास कटान करती घाघरा
घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से पारा गांव के निकट कटान शुरु हो गई है । लोगों का कहना है कि पानी के दबाव से जमीन धारा में विलीन होना शुरु हो गई है । कटान को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है ।

Comments
Post a Comment