बस्ती-जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में महादेवा विधानसभा के विधायक रवि सोनकर ने 21 औषधीय पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुरु किया



अमर जीत यादव
बस्ती:विकास खण्ड कुदरहा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में पौधारोपण की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने 21औषधीय पौधा जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में लगाकर महादेवा विधानसभा में पौधा रोपण का कार्य शुरू किया।तत्पश्चात पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया।लालगंज में स्थित जनता इंटर कालेज बारीघाट के परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महादेव विधानसभा के विधायक रवि सोकर ने कहा कि प्रदूषण और विभिन्न मानव जनित क्रिया-कलापों से पर्यावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को बेहद गंभीर बताया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक अनुराग पाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों के साथ धरा को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।

 विधायक ने पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की  शुरुआत की। इस मौके पर गन्ना समिति मुंडेरवा के उपाध्यक्ष विश्वजीत पाल,एस.पी.कनौजिया प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडे, ज्ञानेंद्र बहादुर पाल,अजीत बहादुर पाल, अशोक कुमार सिंह, प्रवीण गुप्ता, रामसेवक चौधरी, सियाराम वर्मा, बबलू कसौधन आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने