बस्ती-नवागत डीआईजी राकेश चंद्र शाहू ने ग्रहण किया कार्यभार


अमर जीत यादव
बस्ती:डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने आज कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात
डीआईजी राकेश चंद्र शाहू ने पुलिस लाइंस कान्फ्रेंस हाल में प्रेसवार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताएं को साक्षा किया।

नवागत डीआईजी 1982 बैच के पीपीएस अधिकारी के रूप में पुलिस सेवा में आए। 2002 बैच में आईपीएस कैडर मिला।विभिन्न जनपदों में क्षेत्राधिकारी पद पर रहने के बाद जनपद श्रावस्ती में एसपी सिटी के रूप में तैनात रहे।
आजमगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर उनकी नियुक्ति रही।
बस्ती में भी अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

डीआईजी कार्मिक पद से उन्हें फैजाबाद का डीआईजी बनाया गया।1992 में रामजन्मभूमि प्रकरण के दौरान भी उन्हें फैजाबाद में तैनात किया गया गया था।नवागत डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए  कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिये जरूरी कदम उठाए जायेंगे और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर जन सहयोग से सुधार किया जायेगा।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बस्ती , एएसपी बस्ती , सीओ अरविंद कुमार वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई