परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बस्ती में परिवहन विभाग का औचक निरिक्षण किया
अमर जीत यादव
बस्ती जिले में आज परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बस्ती परिवहन विभाग का औचक निरीक्षण किया वही रोडवेज के अंदर जलजमाव और रखरखाव तथा जर्जर भवन का निरीक्षण किया कहा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत किया है।
अगर उनके सपनों को अगर कोई पलीता लगाता हुआ मिल जाएगा। तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी समय से सरकारी बस का संचालन सही रुप से चले और जनता को कोई असुविधा ना होने पाए वही परिवहन विभाग के यश के राय क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर और संतोष कुमार सेवा प्रबंधक गोरखपुर और
आर के कटिहार अवर अभियंता भवन निर्माण ए आरम बस्ती परशुराम पांडे हरीश चंद्र उपाध्याय कार्यालय सहायक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा अगर समय रहते आप लोग नहीं सुधरेंगे तो मुझको मजबूरन आप लोगों के ऊपर कार्रवाई करने से भी नहीं चुकुगा अगर सही आप लोग काम करेंगे तो आपको कोई हटा नहीं सकता है ।
लेकिन जिस तरह सपा राज में काम कर रहे थे उससे बाहर निकलकर आए और कहा कि 1 महीने के अंदर जो भी कमियां है रोडवेज बस की रखरखाव में है और जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था किया जाए। जिससे मुख्यमंत्री के सपनों को अच्छी उड़ान मिल सके।


Comments
Post a Comment