बस्ती-एक सिर फिरे आशिक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका की मां और दादी को चाकू से मार कर बेरहमी से हत्या कर दी


अमर जीत यादव
बस्ती:कलवारी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक सिर फिरे आशिक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका की मां और दादी को चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी,वहीं प्रेमिका के ऊपर भी प्रेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की,देर रात में प्रेमिका के घर में घुस कर सिर फिरे आशिक ने इस हत्याकाण्ड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

आप को बता दें मेराज नाम का लड़का अपने ही गांव की लड़की से प्यार करता था।दो महीने पहले लड़की को घर से भगा कर ले गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा था।और दोनों परिवार के बीच सुलह हो गई।इसी दौरान मेराज सऊदी चला गया और इधर लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद मेराज सऊदी से वापस आ गया और सीधा लड़की के घर रात में पहुंच गया और लड़की के ऊपर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश करने लगा।जिस पर उसकी मां और दादी ने रोकने का प्रयास किया।लेकिन सिर फिरे आशिक ने दोनों को चाकू से मार कर बेरहमी से हत्या कर दी।इसी दौरान लड़की ने भाग कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।गांव में जब शोर मचा तो सिर फिरा आशिक मौके से फरार हो गया।

वहीं लड़की का कहना है की वह जबरदस्ती प्यार कर रहा था।घटना के समय में दो लोग थे।अंधेरे में एक को पहचान नहीं सकी।वहीं एसपी संकल्प शर्मा का कहना है की मामले की जांच चल रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने