बस्ती-जेई व ठेकेदार को शीघ्र काम कराने का दिया निर्देश-एडीएम
अमर जीत यादव
बस्ती:पिपरपाती बंधे पर रविवार को 11 बजे एडीए ने बंधे पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर जेई व ठीकेदार के शीघ्र ही काम कराने का निर्देश दिया।
बाढ़ खण्ड के कार्य की स्थलीय जायजा लेने के लिये अधिकारी बरसात में ही बंधे पर पहुंचे। बंधे पर धीमी गति से काम करते देख ठीकेदार के ऊपर बिफर पडे और अपरन विछाने के लिये ठीकेदार ने बंधे से सटा भारी मशीन से गड्डा खोद दिया है। जिसको देखते ही एडीएम ने शीघ्र बोल्डर बिछाने को कहा। नदी के दवाव से खतरा हो सकता है। उन्होने ठीकेदार से कहा कि यदि काम मे लापरवाही हुई तो खैरियत मत समझना।
निरीक्षण मे नायब तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक जर्नादन मिश्रा, लेखपाल रामजियावन पाण्डेय, हीरालाल, इंद्रजीत यादव, सहायक अभियंता बलराम यादव, जेई आर० के० नायक, पी० के० पाण्डेय सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment