हादसा इतना खौफनाक कि देखने वालों के उड़ गए होश
एटा के थाना मारहरा क्षेत्र के नगला भीम के निकट सड़क के किनारे किसी वाहन का इंतजार कर रहे पांच लोगों को ट्रक ने रौंद दिया।
इसके कारण 47 वर्षीय रामदेवी निवासी बुरथरा थाना अमापुर जिला कासगंज व 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह निवासी नगला भीम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में रामदेवी के पति रूपराम व नगला भीम निवासी अंकित व नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments
Post a Comment