गुलामाने मुस्तफ़ा कमेटी ने गरीबों को दिए ईद के गिफ्ट



मारहरा (एटा)। कस्बा की सामाजिक संस्था गुलामाने मुस्तफ़ा ने ईद को लेकर गरीबों में ईदी गिफ्ट बांटे, साथ ही बच्चों को कपड़े भी वितरित किए।
माहे रमजान पूरा होने को है, अलविदा जुमा के बाद ईद को लेकर मुस्लिम समाज में ख़ुशी का माहौल है, समाज के लोगों में ईद की तैयारी को लेकर उत्सुकता नजर आ रही है, ईद को देखते हुए कस्बा की गुलामाने मुस्तफ़ा कमेटी ने गरीबों के लिए ईदी गिफ्ट का इंतजाम किया।
कमेटी की ओर से तैयार किए गए गिफ्ट में सेवइयां, दूधफैनी, चावल, मेवा, बूरा, दूध के लिए रुपए व इबादत के लिए तस्बीह रखी गयी, वही कमेटी ने बच्चों व औरतों के कपड़ों का भी इंतजाम किया, कमेटी सचिव मोहम्मद आमिल ने बताया कि ईद ख़ुशी का त्यौहार है, इस दिन हर चेहरे पर ख़ुशी होना ही असली ईद है, कमेटी का मकसद है कि इस ख़ुशी के त्यौहार पर हर घर में ख़ुशी हो इसलिए कमेटी ने ईदी गिफ्ट पैक व कपड़ों का इंतजाम किया।

इस मौके पर  राजा, अशरफ खान, रिहान सैफ़ी, अली हसन, दानिश कुरैशी, आसिफ कुरैशी, हैदर कुरैशी, बासित रजा, अजमल, जमीर इदरीशी, फैज़ी, दानिश, अदनान, हाशिम, नाजिम, असद सिद्दीकी, जुबैर, हामिद कुरैशी, उमर जमाल आदि कमेटी मिम्बर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने