यहाँ से जो गुजर रहा है वही मोदी की सूरत पर थूक रहा है, देखें तस्वीरें
अमन पठान
मारहरा (एटा)। सड़क से संसद तक स्वच्छ्ता अभियान का डंका बज रहा है। संतरी से लेकर मंत्री, कर्मचारी से लेकर अधिकारी और सीएम से लेकर पीएम तक झाड़ू लगाकर स्वच्छ्ता का संदेश दे रहे हैं, लेकिन जनता है कि पीएम मोदी की बात समझने को तैयार ही नही है। अब तो जनता ने पीएम मोदी की सूरत पर थूकना भी प्रारंभ कर दिया है।
बताते चलें कि मारहरा नगर पालिका ने बीते दिनों स्वच्छ्ता जागरूकता के लिए नगर में वाल पेंटिंग कराई थी। जिससे नगर की दीवारों पर लिखे स्वच्छ्ता के स्लोगन और सुन्दर चित्र जनता को स्वच्छता जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के लिए काफी थे। जनता इस वाल पेंटिंग से कितनी जागरूक हुई इसकी हमें कोई जानकारी नही मिली है, लेकिन इस वाल पेंटिंग ने हमें उस वक़्त चौंका दिया। जब सैंकड़ों फुट लंबी चौड़ी दीवार पर सिर्फ पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखे की पीक थूकी हुई नजर आई।
नगर पालिका कार्यालय और एमजीएचएम इंटर कालेज की दीवारों पर नगर पालिका ने स्वच्छता जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग कराई है। इन दीवारों पर पेंटर ने स्वच्छ्ता जागरूकता के लिए तमाम चित्र बनाये हैं। एक पेंटिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र बना हुआ है और पीएम नरेंद्र मोदी झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पेंटिंग पर सिर्फ पीएम मोदी के चेहरे पर थूका गया। इससे साफ जाहिर है कि धीरे धीरे पीएम मोदी के जादू का असर लोगों के दिल दिमाग से उतर रहा है। सिर्फ पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूकना लोगों की नाराजगी जाहिर करता है।



Comments
Post a Comment