फूफा ने युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी मारी गोली
एटा। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही युवती की हत्या के आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती के फूफा उसे प्रैक्टिकल दिलवाने के लिए लेकर गये थे जहाँ फूफा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

Comments
Post a Comment