एटा योगी सरकार के मंत्री बोले अफसर नेता व व्यापारी सब चोर हैं
एटा में योगी के मंत्री के बोले, नेता-, अफसर व व्यापारी सब भृष्ट
हम सभी को अच्छा बनना पड़ेगा, तभी खत्म होगा भ्रष्टाचार
एटा- प्रदेश के खाद्य विभाग व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने अफसर, नेता व व्यापारी सभी को चोर बताया। उन्होंने कहा कि नेता व अधिकारी समाज से ही आते हैं। ऐसे में वह भ्रष्टाचार करते हैं, तो हमें गुस्सा क्यों आता है।
वे जिला पंचायत सभागार में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पर आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि न जाने हिंदुस्तान को किसकी नजर लगी कि यह भ्रष्टतम देश बन गया। भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित हो गए। सब चाहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो, लेकिन सवाल है कैसे। गिनती करें तो अफसर चोर हैं, नेता चोर, व्यापारी चोर हैं। यदि सुधार की बात की जाए, तो क्लेश होता है। काला दिवस मनाए जाते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है नेता और अधिकारी अच्छे लोग बनें।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध की चर्चा छेड़ते हुए कहा कि उसमें हमने देश की काफी जमीन खोई। बाद में संसद में संकल्प लिया गया कि जमीन वापस लेंगे, लेकिन छह दशकों में कुछ नहीं हुआ। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
50 लाख तक अपात्र और राशन कार्डों में से 8 लाख फर्जी यूनिट हटाए गए हैं। इनसे 25 करोड़ रुपये की सब्सिडी हर महीने बच रही है।
गाजीपुर डीएम को लेकर योगी सरकार के ही मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विरोध को लेकर जब सवाल किया तो राज्यमंत्री टाल गए। और कुछ नही कहा।
रिपोर्ट- सुनील कुमार, एटा

Comments
Post a Comment