एक देश एक टैक्स तो फिर केंद्र और राज्य जीएसटी क्यों वसूला जा रहा है मोदी जी, देखें बिल


अमन पठान
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने विज्ञापन और सभाओं के माध्यम से जीएसटी का प्रचार किया था कि एक देश एक टैक्स की सरकार नीति अपना रहा है।
इससे जनता और व्यापारियों को तमाम फायदे होंगे। फायदा किसे होगा यह समय ही बताएगा फ़िलहाल जनता को डबल जीएसटी अदा करना पड़ रहा है। जनता पीएम मोदी से पूंछ रही है कि जीएसटी एक देश का एक टैक्स है तो फिर केंद्र और राज्य सरकार दोनों जीएसटी क्यों वसूल रही हैं।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पांच बिल वायरल हो रहे हैं। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के नाम पर अलग अलग जीएसटी वसूला गया है। जीएसटी के लागू होने से व्यापारियों को सिर्फ लेखा जोखा रखने की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। असल में जीएसटी का असर तो आम आदमी पर देखने को मिल रहा है।
जालंधर के एक ग्राहक के बिल के मुताबिक हवेली रेस्टोरेंट में उसका बिल 2048.84 पैसे का था। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक ने 184.40 पैसे केंद्र और 184.40 पैसे राज्य सरकार का जीएसटी लगाया टोटल बिल 2418 रूपये का हुआ। इसी तरह अन्य बिलों का भी यही हाल है। एक बिल में 635 रूपये की खरीददारी पर 114 रूपये का जीएसटी अदा करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर ये बिल वायरल कर पीएम मोदी से लोग पूंछ रहे हैं कि क्या यही अच्छे दिन हैं। ये कैसा एक देश का एक टैक्स है जो दो बार देना पड़ा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने