आखिर किसे है पीएम मोदी से इतनी नफरत, जो बार बार तस्वीर पर थूक जाता है?


अमन पठान
मारहरा (एटा)। बीते माह नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को लेकर नगर में वाल पेंटिंग कराई थी। एमजीएचएम इंटर कालेज की दीवार पर वाल पेंटिंग पर बनी पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जबकि पिछले सप्ताह पुलिस और भाजपाइयों ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था।
बताते चलें कि एमजीएमएम इंटर कालेज की दीवार पर जिस दिन से पीएम मोदी की तस्वीर बनी है। उसी दिन से अज्ञात लोग पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूक रहे हैं। जबकि पीएम मोदी की तस्वीर के बगल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी बनी हुई है। उस पर गुटखे की पीक का एक निशान भी नही है। इससे साफ जाहिर है कि किसी को पीएम मोदी की सूरत अच्छी नही लगती है और किसी को मोदी से नफरत भी है। तभी तो वह बार बार मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूककर अपनी नफरत का इजहार कर रहा है।
गौरतलब हो कि बीते दिनों जब पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूका गया था तो केयर ऑफ़ मीडिया ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और मारहरा पुलिस और स्थानीय भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था। कल देर रात फिर पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूका गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने