अवैध वसूली करते पत्रकार साहब कैमरे में हुए कैद, बोले विज्ञापन के पैसे लिए हैं?
अमन पठान
अम्बेडकर नगर। सुनो सुनो सुनो...! अम्बेडकर नगर में घूम रहा है फर्जी पत्रकारों का गैंग? जिसका काम है सिर्फ वसूली करना? जिले में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पत्रकार बनकर समाज में पत्रकारिता का रौब गांठ रहे हैं। इन खोजी पत्रकारों का मकसद है लोगों की कमजोरी तलाश कर उन्हें ब्लैकमेल करना। इनकी खबरें कहीं भी प्रकाशित नही होती हैं और न इन्हें समाचार लिखना पढ़ना आता है।
पंजाब से प्रसारित टाइम टीवी के तथाकथित पत्रकार उमाकांत तिवारी और मुकुटधारी अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हो गए। जब ये वीडियो केयर ऑफ़ मीडिया के पास पहुँच तो वह बोले हम तो विज्ञापन के पैसे लेने गए थे। आश्चर्य की बात तो ये है कि टाइम टीवी एक पंजाबी चैनल है और वह सिर्फ पंजाबी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। करीब दो साल पहले टाइम टीवी ने यूपी में पांव ज़माने की कोशिश की थी, लेकिन टाइम टीवी को कामयाबी नही मिल सकी। इसलिए यूपी में टाइम टीवी का यूपी में कोई संवाददाता नही है, लेकिन अम्बेडकर नगर में टाइम टीवी के लिए उमाकांत तिवारी न्यूज़ कवरेज करते हैं और खूब विज्ञापन भी लेते हैं। उनकी खबरें और विज्ञापन कहाँ प्रकाशित होते हैं इसकी किसी को खबर नही है।
एक आइसक्रीम वाले से पत्रकार उमाकांत तिवारी और मुकुटधारी पैसे लेते कैमरे में कैद हो गए तो पत्रकार साहब ने अपनी सफाई देते हुए डंके की चोट पर कहा कि वह विज्ञापन के पैसे लेने गए थे। पत्रकार साहब आप ये बता दीजिए आपने आइसक्रीम वाले का विज्ञापन कहाँ प्रकाशित कराया क्योंकि जो चैनल यूपी में चलता ही नही है उसे विज्ञापन कौन देगा? पत्रकार साहब एक महीने में दो बार आइसक्रीम वाले से विज्ञापन ले चुके हैं।

Comments
Post a Comment