अस्पताल में हो रही थी अवैध वसूली, पत्रकार ने खींचा फोटो तो भड़क गए डॉक्टर साहब


अमन पठान
जैदपुर/बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर में इलाज के नाम पर मरीजों से की जा रही अवैध वसूली की करतूत को पत्रकार ने कैमरे में कैद किया तो एक डॉक्टर पत्रकार पर भड़क गया और पत्रकार का कैमरा छीनकर फोटो डिलीट कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार सुधीर कुमार रावत अपनी माँ का इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहाँ मरीजों से इलाज में नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। पत्रकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया तो वहां मौजूद डॉक्टर दिवेश पटेल ने पत्रकार से अभद्रता की और कैमरा छीनकर फोटो डिलीट करने के बाद पत्रकार की माँ का इलाज करने मना कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए