फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की एक्ट्रेस ने कहा हमारे देश में सैक्स एजुकेशन देने की जरूरत

फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ आजकल अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सुर्ख़ियों में है। साथ ही फिल्म के कलाकार चर्चा में है। सभी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान फिल्म ऐक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने सेक्स एजुकेशन के लेकर बड़ा बयान दिया है।

रत्ना पाठक शाह ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को आज भी नहीं मिली आजादी
उन्होंने कहा कि हमारे देश में लोगों को सेक्स एजुकेशन देने की जरुरत है। क्योंकि लोगों को पता नहीं चला कि कब वो लाखों से करोड़ हो गए। लोग कहते हैं कि बच्चे तो भगवान की देन हैं। इसीलिए अलंकृता श्रीवास्तव ने ये फिल्म बनाई है। आपको बता दें कि ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ में रत्ना पाठक शाह ने फिल्म में एक 55 साल की विधवा का रोल निभा रही हैं।

रत्ना ने कहा कि पितृ सत्तात्मकता देश में महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी अच्छी नहीं है। पितृ सत्ता होने के चलते पुरुषों को वो काम करना पड़ता है जो वो नहीं करना चाहते। उसी तरह महिलाओं को कुछ भी करने से पहले दूसरों से इजाजत लेनी पड़ती है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में आज भी महिलाओं को आज़ादी नहीं मिली हुई है। पैसों के लिए उन्हें मर्दों पर निर्भर रहना पड़ता है। एक ऐक्ट्रेस होने के बाद भी मुझे ये सब फेस करना पड़ा है। अपनी पकमिंग फिल्म के बारे में बताते हुए रत्ना ने कहा कि ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ में चार महिलाओं की सेक्‍शुअल लाइफ को दिखाया गया है।

रत्ना ने बताया कि इस फिल्म में 55 साल की महिला का किरदार निभा रही हूं। इस किरदार को लेकर मेरे मन भी कई सवाल उठे थे। लेकिन एक एक करके जवाब मिलते गए और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी। फिल्म 21 जुलाई को पर्दे पर होगी।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए