रणवीर कपूर फॉलो करेंगे सलमान खान को

सलमान खान रणबीर कपूर काफी समय से बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। बेशरम, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा ने कहीं ना कहीं उन्हें थोड़ा फीका छोड़ दिया है। हमें तो बस इंतज़ार है कि कब रणबीर कपूर भी अपने सुलतान फॉर्म में आएंगे क्योंकि देखा जाए तो रणबीर कपूर 20 साल पुराने सलमान खान हैं। जानिए रणबीर और सलमान खान का दिलसस्प सेम टू सेम खेल -
दोनों ही Mumma's boy हैं। वैसे तो दुनिया के आधे लड़के होते हैं लेकिन दुनिया के आधे लड़के 30 की उम्र में मम्माज़ बॉय नहीं होते हैं। तो इसलिए सलमान और रणबीर का पहला कॉमन पॉइंट।
सलमान और रणबीर दोनों के ही अफेयर काफी कम उम्र में मीडिया की सुर्खियां बने थे। हालांकि, दोनों ही इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर सामने भी आए।
 
दोनों ने ही रिलेशनशिप में भरोसा तोड़ा। दोनों ही रंगे हाथ पकड़े गए। जहां संगीता बिजलानी ने सलमान को कुछ कहा नहीं पर शादी तोड़ दी वहीं दीपिका ने नेशनल टीवी पर कहा कि रणबीर को कंडोम का प्रचार करना चाहिए।
लेकिन वक्त के साथ लोग बदलते हैं। सलमान और रणबीर ने मीडिया के सामने ये कुबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया और ऐसा नहीं करना चाहिए था। वहीं सलमान ने कहा था कि बस पकड़े नहीं जाना चाहिए था।
सलमान और रणबीर दोनों ही फीमेल फैन्स में हिट क्या सुपरहिट हैं। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग की कोई गिनती ही नहीं है और दोनों जिस तरह से फैन्स को हैंडल कर लेते हैं वो भी काबिले तारीफ है
ब्रेक अप होने के बाद सलमान और रणबीर दोनों ने करियर में बेतहाशा सक्सेस देखी। बस रणबीर के दीपिका ब्रेक अप की और सलमान के ऐश ब्रेक अप की बात हो रही है।
वहीं रणबीर और सलमान दोनों ने ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बना कर रखी। दोनों ने ही ये साबित किया कि इतने मनमुटाव का कोई फायदा नहीं है। इसलिए दोनों ने ही बीती बातों को जाने दिया।
 

सलमान और रणबीर दोनों का फ्लॉप रिकॉर्ड काफी ऊंचा रहा है लेकिन इससे उनके करियर में कोई असर नहीं पड़ा है। उनका सुपरस्टार स्टेटस वैसे ही बरकरार है, जैसा था।
इन दोनों के ही फैन क्लब शानदार हैं जो इन्हें डिफेंड करने को हमेशा तैयार रहते हैं। यही कारण है कि कोई चाहे भी तो भी इनकी इमेज पर कोई आंच नहीं आती क्योंकि इनके फैन्स इन पर मरने को तैयार हो जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में ऑनलाइन होंगे आवेदन

ऐसा पत्रकार जिससे आपको भी घृणा हो जाए, चाय वाले से मांगी 25 हजार की चौथ

*नगर निगम की लापरवाही से दिनभर जलती रहीं लाइटें,कैमरे में कैद लापरवाही की देखें वीडियो