दारोगा की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी


बिजनौर। मंडावर थाने के बालावाली चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात शहजोर स‍िंह मलिक का गला काटकर बदमाश उनके शव को खेत में फेक फरार हो गए. इस दौरान वे उनकी प‍िस्टल भी साथ ले गए.

पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन और अंगुली कटी हुई थी. शरीर पर चोट के कई निशान थे. घटना की सूचना म‍िलते ही डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.

एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि शहजोर सिंह मलिक चौकी पर बने आवास में रहते थे,जबक‍ि उनका परिवार मेरठ के कंकडखेड़ा में बाईपास पर रहता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने