GF से मिलने आए BF को डीजे पर नचाया, जब-जब रुका, तब हुई पिटाई


बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया। गांव के लोगों ने महिला के BF को डीजे पर नचाया और जब भी वह रूका तभी उस पर लाठिया और डंडे बरसाए।

जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के कथैयाथाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। गांव के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी 30 साल के मोहम्मद अरशद का तमाशा बना दिया। महिला को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा गया।

दरअसल महिला का पति बाहर गया था और ऐसे में उसका फायदा उठा महिला ने अपने घर पर BF को बुला लिया। पड़ोसियों को इस बात का पता था कि महिला का पति घर से बाहर है। रात में उसके घर हलचल दिखी तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद युवक को घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। महिला और उसके प्रेमी की जमकर पीटाई की।

ये नहीं महिला के प्रेमी अरशद के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए गए और फिर उसे डीजे की धुन पर नचवाया गया। थककर जैसे ही वह डांस बंद करता गांव के लोग पिटाई शुरू कर देते। यह सब कई घंटे चला। इसके बाद गांव के लोगों ने अरशद और महिला दोनों को एक पेड़ से बांध दिया।

गांव के कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो जल्द ही वायरल हो गया। गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले मिले थे दोनों  :

महिला का प्रेमी अरशद सीतामढ़ी के बेला परिहार के परसा का रहने वाला है। वह दो साल पहले इस महिला से मिला था। इसके बाद दोनों ने अपना फोन नं. शेयर किया और फोन पर बातें करने लगे, जल्द ही दोनों को प्यार हो गया।

अरशद बार-बार महिला के घर आने लगा। दो बच्चों की मां महिला अपने नि:शक्त पति से कहती थी कि अरशद उसका रिश्तेदार है। ग्रामीणों के अनुसार युवक ईद के अगले दिन महिला के घर पहुंचा था ऐसे में दोनों को पकड़ लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में ऑनलाइन होंगे आवेदन

ऐसा पत्रकार जिससे आपको भी घृणा हो जाए, चाय वाले से मांगी 25 हजार की चौथ

*नगर निगम की लापरवाही से दिनभर जलती रहीं लाइटें,कैमरे में कैद लापरवाही की देखें वीडियो