उल्टा झंडा मोदी तुझे सलाम, भाजपा विधायक ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान


मोहम्मद आसिफ
अमरोहा। जीएसटी लागू होते ही भाजपाई इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते इस कद्र खुशी में डूबे  की भारतीय तिरंगे की गरिमा को भी भूल गये। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की मौजूदगी में एक कार्यकर्ता तिरंगे को उल्टा पकड़कर जीएसटी का गुणगान करने लगा। भाजपाईयों द्वारा किये गये तिरंगे के अपमान की चर्चा पूरे शहर में फैल गई ।
 देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी(वस्तु एवं सेवा कर) करते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे जीएसटी को सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए नगर के षिवाजी मार्ग स्थित पूर्व चुनाव कार्यालस पर पहुंचे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मुख्य अतिथि के रूप में जैसे ही पहुचे तो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिये।
 विधायक जब जीएसटी का बखान कर रहे थे तभी उनकी बगल में एक कार्यकर्ता तिरंगे को उल्टा पकड़कर जोरदार नारे लगा रहा था। वहां मौजूद लोगों की नजर जब तिरंगे पर पड़ी तो हवाईयां उड़ गयी। वहां मौजूद लोग इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए चर्चाएं करने लगे। जीएसटी की खुशी ने तिरंगे को भी उल्टा लटका दिया भाजपा विधायक यह भी भूल गये कि जिस कार्यक्रम वह मौजूद है वहा उनके समर्थकों द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान किया जा रहा है।
कहीं भारतीय तिरंगे का उल्टा लटकना देश में जीएसटी लागू होने के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती का संकेत तो नहीं दे रहा। बहरहाल कुछ भी हो आधे से अधिक कार्यकर्ता जो जीएसटी का अर्थ भी नहीं समझते वे खुषी से इस कद्र झूमें की भारतीय तिरंगे की मान मर्यादा भी भूल गये।    

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने