योगी मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रुप में मोहसिन रजा को शामिल कर आलोचकों के मुंह बन्द करने की कोशिश की


लखनऊ। भाजपा ने राज्य विधानसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम को भले ही उम्मीदवार नहीं बनाया हो लेकिन योगी मंत्रिमण्डल में राज्यमंत्री के रुप में मोहसिन रजा को शामिल कर आलोचकों के मुंह बन्द करने की कोशिश की है।मोहसिन रजा शिया हैं। वह अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की टीम से रणजी ट्राफी में खेल चुके हैं। तीन साल पहले ही वह भाजपा में सक्रिय हुए थे। चुनाव में उन्हें विभिन्न चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने वाले पैनल में शामिल किया गया था। रजा को छह महीने के अन्दर विधानमण्डल के दोनो सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना होगा। वह अभी विधानसभा या विधान परिषद दोनो में किसी के सदस्य  नहीं हैं।
मंत्रिमण्डल में एक सिक्ख बल्देव सिंह ओलख को भी शामिल किया गया है। राज्यमंत्री के रुप में शपथ लेने वाले ओलख विलासपुर क्षेत्र से चुनाव जीतकर आये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही जीते जी स्वर्गीय बना दिया