आधी-अधूरी उपलब्धियों के साथ योगी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड


सूर्य प्रताप सिंह
आधी-अधूरी उपलब्धियों के साथ यूपी में योगी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया गया, आप कितने अंक देंगे?
कुछ बातें:
- १५ जून तक गड्ढामुक्त सड़कों का वादा
- अपराधमुक्त प्रदेश
- भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश
- हर हाथ को काम
- पूर्वांचल व बुंदेलखंड से मज़दूरों का पलायन ख़त्म करना
- किसानों का पूर्ण क़र्ज़ माफ़
- पूर्व दो सरकारों के भ्रष्ट कारनामों की जाँच- लोकसेवा आयोग की सीबीआई जाँच, अन्य भर्तीयों की जाँच, पंजीरी, खनन, शराब, नक़ल माफ़िया का उन्मूलन,नॉएडा/ प्राधिकरणों के घोटाले,भूमाफ़ियाओं पर उपेक्षित कार्यवाही,शिक्षा, चिकित्सा की दुर्दशा,भ्रष्टाचार मुक्त थाने/तहसील,बिजली विभाग में घोटाले-ट्रान्स्फ़ॉर्मर सिंडिकेट..... आदि-२।
१ से १० तक के पैमाने पर आप कितने अंक देंगे।
मैं  ४.०० अंक दे रहा हूँ...... क्योंकि walk the talk ...अपेक्षाओँ व उपलब्धियों में बहुत बड़ी खाई दिखी। कुछ लोग सत्य देखने से विमुख धैर्य रखने की बात करते हैं.....यह भी ठीक है ....लोकतंत्र में वोट के बाद धैर्य रखना,मज़ाक़ व गाली खाना तो जनमानस की नियति हो गयी है।

(लेखक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं)

Comments

Popular posts from this blog

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन