पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ दर्ज किया फर्जी मुकद्दमा, सीओ से मिले पत्रकार
हसन जाज़िब आब्दी
मितौली खीरी। पत्रकार एकता ग्रुप के लोगों ने क्षेत्राधिकारी मितौली से मिलकर थाना मैगलगंज के दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता अखिलेश शुक्ला के विरुद्ध मैगलगंज पुलिस द्वारा फर्जी अभियोग पंजीकृत कर बगैर जांच किए हुए संवाददाता के विरुद्ध फर्जी अभियोक्त पंजीकृत कार्रवाई कर दी गई । तथा पुलिस द्वारा दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार से अभद्र शब्दों का प्रयोग किया ।
इस संदर्भ में पत्रकार एकता परिवार के सदस्यों ने संजीत सिंह सनी के नेतृत्व में एक ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक मितौली को देकर न्याय की मांग की है। पुलिस उपाधीक्षक मितौली निष्ठां उपाध्याय दिए गए ज्ञापन में अखिलेश शुक्ला उर्फ सोनू ने लिखित रूप से कहा है कि गत 19 जून को ग्राम प्रधान रामदुलारी पत्नी बलराम प्रसाद त्रिवेदी की तहरीर पर फर्जी अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिससे पत्रकार को मानसिक प्रताड़ना मिली है ऐसी स्थिति में मैगलगंज पुलिस द्वारा बगैर जांच किए हुए अभियोग पंजीकृत किया जाना विधिक प्रक्रिया से परे है।
जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वह स्थान पर पत्रकार मौजूद भी नहीं था ।पत्रकार के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी बहन प्रधानी के चुनाव में चुनाव लड़ रही थी तथा इसी द्वेष भावना को लेकर वर्तमान प्रधान ने यह अभियोग पंजीकृत कराया है जो कि अत्यंत निंदनीय है समस्त पत्रकार बंधुओं ने पुलिस उपाधीक्षक से न्याय की मांग की है पुलिस उपाधीक्षक मितौली ने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी उक्त प्रकरण को वह पुलिस अधीक्षक के समक्ष आज ही प्रस्तुत करेंगे पुलिस प्रमुख द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराकर ग्रामप्रधान व मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियो के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर मितौली तहसील क्षेत्र के बेहजम मैगलगंज औरंगाबाद फत्तेपुर कस्ता मितौली आदि स्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment