मस्जिद में घुसकर इमाम सहित तीन लोगों को बेरहमी से पीटा, एक गिरफ़्तार
नई दिल्ली। हरियाणा में मस्जिद में घुसकर इमाम समेत 3 लोगों को पीटे जाने का मामला सामने आया है. मामला जिंद के अंकारा खुर्द गाँव के एक मस्जिद का है. यह मामला 25 जून की रात का है. पुलिस ने घायलों को क्षेत्र के सफीदोन अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने बताया है कि घायलों में से एक ने एफआईआर दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि इस सबंध में 6 अन्य लोगों को नामित किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति को कल यहां एक अदालत में पेश किया गया और उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
घटना के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशंक आनंद ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां पूरी रात बिताई. लोगों ने वहां ईद पुलिस के साये में मनाई इस बीच कोई वारदात देखने को नहीं मिली.

Comments
Post a Comment