एटा के दारोगा ने पुलिस चौकी में अपनी ही बेटी का कर डाला रेप


लखनऊ। पुलिस अफसर ने रिटायर होने के महज 3 दिन पहले अपनी शादीशुदा बेटी को इलाज के लिए बुलाया और उसका रेप किया। इतना ही नहीं रेप के बाद उसने बेटी की हत्या करने का भी प्रयास किया परंतु बेटी बच निकली और सारी बात अपने पति को बताई। पुलिस ने आरोपी पुलिस अफसर को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कर ली है। पिता पुलिस की हिरासत में है।

ये मामला मथुरा की मांट टोल चौकी का है। चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहने वाली महिला ने मांट टोल चौकी पर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसका आगरा में इलाज चल रहा है। सोमवार को वह दवा लेने आई थी। इस दौरान मांट टोल चौकी पर दारोगा के रूप में तैनात अपने पिता बिजेंद्र सिंह से मिलने आई। आरोप है कि उसके पिता ने रात में एक्सप्रेस वे की एक बंद पड़ी कैंटीन में ले जाकर रात करीब एक बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

30 जून को रिटायर होने वाला था दारोगा
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि दरोगा का निलंबित कर दिया गया है। आगामी 30 जून को ही वह सेवानिवृत्त हो रहा है। दरोगा एटा जनपद का रहने वाला है। चार बच्चों का बाप है। पीड़िता भी दो बच्चों की मां है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए