जब सपना ने दिखाया अपनी आंखों का काजल तो बेकाबू भीड़ हो गई पागल, देखें वीडियो
आज सपना ने हरियाणा को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। जहां पहले हरियाणा को सिर्फ खेल-कूद के लिए देश का सबसे अग्रणी प्रदेश माना जाता था। आज वहीं हरियाणा सपना चौधरी की वजह से कला के क्षेत्र में भी आगे आ गया है। आज सपना के चाहने वाले देश के कोने-कोने में हैं।
हालांकि कुछ लोग सपना की तरक्की से जलने वाले भी हैं। जो सपना की दिन-प्रतिदिन तरक्की को देखकर उन्हें नीचा दिखाने और बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सपना कई विवादों में घिर चुकी हैं। हालांकि इसके बावजूद आज भी सपना के दीवानों की कमी नहीं है। आज भी रात हो या दिन में सपना का नाम ही काफी है।
सपना के कई कार्यक्रम के वीडियो आपने देखने होंगे। पहले की तुलना में आज सपना के होने वाले डांस कार्यक्रम में लोगों की संख्या देखकर लगता ही नहीं है कि यह वही सपना हैं जो दो साल पहले स्टेज पर डांस किया करती थीं। आज सपना की लोकप्रियता किसी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है। जब लोगों को पता चलता है कि इस कार्यक्रम में सपना आयी हैं तो फिर लोग अपना काम-धाम छोड़कर सपना को देखने चले जाते हैं।
आज हम आपको सपना का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि सपना की एक अदा को देखने के लिए उसके चाहने वाले जान देने को भी तैयार रहते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान लोग उस समय बेकाबू हो गए जब सपना ने एक हरियाणवी गाने “तेरे आंख्यों का काजल” पर ठुमके लगाने शुरू किये।



Comments
Post a Comment