और कुत्ता जीत गया मेयर का चुनाव...


जानवरों के भी अपने चुनाव होते हैं लेकिन वास्तविकता में ऐसा कभी होते नहीं देखा। ग्रैंड पेरेंट्स की उन कहानियों से मिलता-जुलता एक गांव अमेरिका में जरूर है। जहां हर साल जानवरों के बीच दिलचस्प चुनाव होते हैं। अंतर बस ये है कि जानवर ये चुनाव खुद की इच्छा से नहीं लड़ते हैं बल्कि उन्हें चुनाव में उतारा जाता है।

अमेरिका का रैबिट हैश नाम का कस्बा अपनी एनीमल चैरिटी के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय है। इस छोटे से कस्बे के पशु प्यार के आगे पूरी दुनिया की कोशिशें छोटी मालूम पड़ती हैं। साल 1998 के बाद से इस कस्बे के लोग कुत्ते को ही मेयर चुनते आए हैं। इस बार के रोमांचक चुनाव में बिल्ली, मुर्गी और गधे को हराकर ब्रिनेथ नाम का कुत्ता चुनाव जीत गया। ब्रिनेथ को सबसे ज्यादा 3367 वोट मिले।
इस छोटे से कस्बे की चर्चा पूरी दुनिया में तब होने लगी जब वहां के एकमात्र जनरल स्टोर की मरम्मत का काम शुरू हुआ। जानकारी मिली की ये स्टोर कोई शख्स या सरकार नहीं मरम्मत करवा रहा है बल्कि यहां का मेयर करा रहा है। जोकि एक कुत्ता है।
आखिर इस इलाके का मेयर कोई जानवर क्यों बनाया गया इसके पीछे बड़ी रोचक जानकारी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि सिर्फ 300 की आबादी वाले हमारे इलाके को मेयर की जरूरत नहीं थी। लेकिन हमे फंड की जरूरत पड़ती है।ऐसे में कस्बे के लोगों ने मिलकर तय किया कि वो अपने कस्बे में जानवरों को बतौर मेयर चुनेंगे । जहां चुनाव में आप अपने पंसदीदा उम्मीदवार को जितना चाहे उतना वोट दे सकते हैं बशर्तें आपको एक वोट के लिए 1 डॉलर चुकाना होगा। इस तरह कस्बे वाले फंड जुटा लेते हैं।

इलाके के एकमात्र जनरल स्टोर में पिछले साल आग लग गई थी जिसमे काफी कुछ जल गया था। ब्रिनेथ के चुनाव जीतते ही उस स्टोर की मरम्मत कराई गई। ब्रिनेथ से पहले लोऊ नाम का कुत्ता 8 साल तक इस इलाके का मेयर रह चुका है। 

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए