यहां 1000 रूपये में सेहत के नाम पर चल रही 'Beer Yoga' क्लास


 
योग की मुहिम का असर ऐसा दिखेगा, इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। एक बोतल चिल्ड बीयर और योगा साथ साथ... वैसे को इसका कोई कनेक्शन है नहीं, लेकिन 'बीयर योगा' क्लास चलाने वाली कंपनी के अपने ही तर्क हैं। लंदन में फंजिंग नाम के एक पारंपरिक अंग्रेजी पब में इन दिनों 'विन्यास योग' के नाम पर 'बीयर योगा' की क्लास चल रही है। एक घंटे की क्लास में 12 पाउंड यानी करीब 1000 रुपये देने पर एक बीयर की बोतल, योग करने वाली चटाई मुफ्त मिलती है।

क्लब दावा करता है कि बीयर योगा सर्टिफाइड और ट्रेंड होस्ट की निगरानी में कराया जाता है। क्लब बताता है कि योग और बीयर दोनों ही बहुत पुराने हैं और तन-मन का खुश करने वाले हैं। इसी दर्शन को ध्यान में रखते हुए बीयर पीते हुए योग कराया जाता है ताकि थके-हारे लोगों के घंटे भर में स्वर्ग का आनंद मिल सके। योग की इस क्लास में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को ही एंट्री दी जाती है और पहचान पत्र देखा जाता है।

यूट्यूब पर बिजनेस इंसाइडर यूके के पेज पर बीयर योगा क्लास का वीडियो अपलोड किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।

वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे कि ये योग नहीं, भोग क्लास है।


Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने