थाने के अंदर रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए दीवान जी, देखें वीडियो



राम मिश्रा
अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली में तैनात दीवान का एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे वह खुलेआम महिला से रिश्वत ले रहा है। दरअसल एक पीड़ित महिला अपनी समस्या को लेकर मुंशीगंज कोतवाली पहुंचती है और कार्यवाही के लिए कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी को तहरीर देती है तो वहां पर तैनात हेड मोहर्रिर अजय कृष्ण राय उसकी मदद करने के बजाय उससे रकम वसूलता है।

दरअसल मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के दंदूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला थाने पहंची थी। जहां उसकी मदद के लिए थाने में तैनात हेड मोहर्रिर अजय कृष्ण राय ने पैसे की वसूली की। इस तस्वीर को देख कर ये साफ कहा जा सकता है जब खाकी ही पीड़ित से वसूली करेगी तो उसे न्याय कहाँ से मिलेगा। आपको बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही अमेठी कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने सरेबाजार एक युवक को पीटा जिसका वीडियो वायरल होने के बाद काफी हो हल्ला भी हुआ लेकिन पुलिस अधीक्षक पूनम ने इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नही की।अब दूसरा ये रिश्वत का वीडियो सामने आया है इस पर पुलिस अधिक्षका महोदय क्या कार्यवाही करती है ये तो समय बताएगा।

फिलहाल इस मामले पर जब एसपी श्रीमती पूनम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर ऐसा कुछ है तो जाँच कराकर कार्यवाई की जाएगी। साभार यूपी यूके लाइव


Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई