योग दिवस: इन तीन योग आसन से आपके जीवन में आ जायेंगे ये बदलाव
फिट रहना सब चाहते हैं लेकिन वक्त और इच्छा शक्ति की कमी उन्हें ऐसा करने नहीं देती है। तो आज हम आपको सिर्फ 3 आसन बताते हैं जिन्हें करने के बाद आपको न सिर्फ फ्रेश और एनर्जेटिक फील होगा, बल्कि फिट और फाइन भी बने रहेंगे।
भुजंगासन
सबसे पहले तो भुजंगासन को समझ लिजिए। दफ्तर में घंटों बैठने वालों की पेट पर चर्बी इकट्ठी हो जाती है। इस आसन को करने के बाद न सिर्फ पेट की चर्बी गायब होगी बल्कि हाथ और कमर की मांसपेशियां भी मजबूत हो जाएंगी इसके अलावा शरीर लचीला बना रहेगा ।
कैसे करते हैं इसे...
सबसे पहले तो पेट के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों के पंजों को एक साथ रखें । इस अवस्था के बाद अपने माथे को ऊपर की ओर ले जाएं, कंधों को सामान्तर रखते हुए लंबी सांस खीचें और शरीर को स्ट्रेच भी करें। इसके बाद दोहरा लेट जाएं।
बलासन
सबसे पहले तो जान लिजिए कि गर्भवती महिलाएं और घुटने की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए ये आसन नहीं हैं। इस आसन से भी पेट की चर्बी कम होती है मासंपेशिया मजबूत बनी रहती हैं।
कैसे करते हैं इसे
सबसे पहले घुटने के बल हो जाएं। अब शरीर का सारा भाग एड़ियों पर छोड़ दें। सांस लेते हुए आगे की तरफ झुकें। आपका सीना आपकी जांघों को छुना चाहिए और माथा जमीन पर टच होना चाहिए। कुछ सेकेंड तक इस अवस्था में रहते हुए सांस छोड़ते हुए वापिस अपनी अवस्था में आ जाएं।
पश्चिमोत्तानासन
हमारी पाचन क्रिया को नियमित करने के लिए ये आसन बहुत ही कारगर माना जाता है। इससे आपके किडनी, लीवर और पैंक्रियाज पर फर्क पड़ता है। इस आसन का सीधा असर आपके पेट की चर्बी पर पड़ता है। अगर आपका पेट निकल आया है तो नियमित रुप से आप इस आसन को कीजिए, फर्क दिखाई देने लगेगा। पीठ की चोट और डायरिया से पीड़ित लोग इस आसन को न करें।
कैसे करते हैं इसे
चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं फिर अपने पैरों को अपनी सीध में रख लें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं, ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी रहे। अब सांस छोड़ते हुए और अपना पेट अंदर खींचते हुए आगे की ओर झुक जाएं। अगर आप ये आसन पहली बार कर रहे हैं तो आप चाहें तो अपने पैर मोड़ भी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखना है कि शरीर के किसी भी हिस्से में खिचाव न महसूस हो। शुरुआत में इस आसन को 1 मिनट तक करें। धीरे-धीरे इसकी समयावधि बढ़ाते जाएं।

Comments
Post a Comment