ये नाग-नागिन सरेआम डांस कर रहे हैं या सेक्स!



अभी तक आपने रील लाइफ में नाग नागिन को डांस करते हुए देखा होगा लेकिन रीयल लाइफ में आज हम आपको नागिन नागिन का डांस दिखाते हैं. सुबह-सुबह मौसम अच्छा था जिसकी वजह से नाग-नागिन बाहर निकले और एक दूसरे से लिपट कर जमकर झूम कर नाचने लगे.

नागिन नागिन का यह डांस इलाके में कौतूहल का विषय बन गया. मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. बावजूद इसके नाग और नागिन पर कोई फर्क नहीं पड़ा. वो एक दूसरे से लिपट कर झूमते दिखाई दिए.

यह वाकया करीब 1 घंटे तक चला. उसके बाद नाग और नागिन वहां रखे लकड़ियों के ढेर में घुस गए. यह वाकया है आगरा के एत्माद्दौला इलाके के नगला बिहारी का.

वहीं जानकारों का कहना है कि नाग नागिन डांस जैसा कुछ नहीं होता. नाग नागिन जब सेक्स करते हैं तो एक दूसरे से लिपट कर लहराते हैं, बल खाते हैं, कभी गिरते हैं तो कभी उठते हैं. जब तक सेक्स चलता है, ये बदहवास एक दूसरे से लिपटते जूझते गिरते उठते एक साथ दिखाई देते हैं जिससे लोग ये मान लेते हैं कि डांस चल रहा है.



Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने