गुंडों ने पति पत्नी और बच्चे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, पुलिस तमाशा देखती रही, देखें वीडियो
अमन पठान/गणेश मौर्य
अम्बेडकर नगर। यूपी में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। योगी सरकार बनने के बाद गुंडे बेखौफ हो गए हैं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जरा सी बात पर गुंडों ने गंतव्य दंपति और उसके बेटे को पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा दौड़ा कर पीटा और पुलिस तमाशा देखती रही।
मिली जानकारी के मुताबिक अतरौलिया निवासी दंपति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक युवक से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और प्लेटफार्म पर दंपति को दौड़ा दौड़ाकर बेरहमी से धुन डाला। जबकि वहां जीआरपी का एक सिपाही मौजूद था। उसने पिट रहे दंपति को बचाने का प्रयास तक नही किया। वह मारपीट की घटना को किसी फिल्म की शूटिंग की तरह देखता रहा।
मीडिया के मौके पर पहुंचे से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद रेलवे अधिकारी और जीआरपी के आला अधिकारी सफाई देते नजर आये। मौके पर मौजूद भीड़ ने जीआरपी के सिपाही का पुरजोर विरोध किया। फ़िलहाल जीआरपी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
Comments
Post a Comment