वाकई अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है !
शेर भले ही जंगल का राजा होता है लेकिन जंगल कई दूसरे जानवर होते हैं जो शेर से कम भी नहीं होते। अब भालू को ही देख लिजिए, लड़कियों को भले ही उसके अंदर क्यूटनेस नजर आ जाए लेकिन अंदर से होता वो खूंखार ही है। दोनों पैरों पर खड़े होकर भालू जब दहाड़ लगाता है तो बड़े-बड़े शेरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। यकीन न हो तो आप यूट्यूब पर वीडियो खंगाल लिजिए। आपको इसके सभी उदाहरण दिख जाएंगे।
लेकिन आजकल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो जरा अलग है जिसमें एक कुत्ते के मिजाज को देखकर भालू बाबा भी घबरा गए। तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो वाशिंगटन का है। जहां एक पालतू कुत्ते का सामना होता है भालू से। जंगल से भटक कर रिहाइशी इलाके में पहुंचे भालू को देखते ही कुत्ता गुर्राते हुए भालू के सामने पहुंच जाता है। दोनों की नजरे मिलती है कुत्ते की गुर्राहट को देखकर भालू को एहसास हो जाता है कि वो जिस गली में खड़ा है वहां उसका सामना कुत्ते से नहीं बल्कि शेर से हुआ है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि भालू कई बार कोशिश करता है कि वो दहलीज लांघ जाए लेकिन इस कुत्ते के इरादे सीमेंट से भी ज्यादा मजबूत थे लिहाजा भालू को अपने कदम बार-बार पीछे करने लगे। भालू तो पीछे चला गया लेकिन वो मन ही मन जरूर मान रहा होगा कि किसी ने सही ही कहा है कि अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है। इस पूरे वीडियो को कुत्ते की मालकिन इम्मा ने अपने मोबाइल से कैद किया है।

Comments
Post a Comment